सरायपाली : अनुदान में मिला सबमर्सिबल पंप हुआ चोरी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम छोटे साजापाली के एक खेत से अनुदान में मिले सौर ऊर्जा से संचालित सबमर्सिबल पंप चोरी होने का मामला सामने आया है.
प्रार्थी तरूण सतपती उम्र 50 ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी सुबह 6 बजे से 18 जनवरी सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात आरोपी चोर द्वारा उसके खेत में लगे क्रिडा विभाग से अनुदान में मिले सौर ऊर्जा संचालित सबमर्सिबल पंप 03hp किमती 18,000 रू. को चोरी करके ले गया.
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें