महासमुंद: महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा में प्रथम पाली में 736... - CG Sandesh

महासमुंद: महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा में प्रथम पाली में 7361 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 895 परीक्षार्थी होंगे शामिल

तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित

महासमुंद: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 7361 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे तक 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 895 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली मंे क्रमशः 8 एवं 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार प्रेमलाल साहू, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम पाली में 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य अतुल सिन्हा एवं जिला योजना अधिकारी व्ही.पी. सिंग, इसी प्रकार प्रथम पाली में सात (23018-23024) परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी आर.एस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डी.एन. जांगड़े एवं कमल नारायण चंद्राकर तथा सात (23026-23032) परीक्षा केन्द्रों के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा के.के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा एच.आर. देवांगन एवं सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी नितिन लहरे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें