सरायपाली:  लग्जरी कार में 8 लाख के अवैध मादक पदार्थ गांजा पर... - CG Sandesh

सरायपाली: लग्जरी कार में 8 लाख के अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 01 व्यक्ति गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 40 किलो गांजा कीमती 800000 रुपये, एक सफेद रंग का स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 650000 रुपये, नगदी रकम 1500 रुपये,एक रीयल मी मोबाइल जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बूरकर साहू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.01.2022 को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू सहायक उपनिरीक्षक सनातन बेहरा एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा ग्राम गनियारीपाली में वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि ओडिशा की ओर से आई सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP21CB1796 को रोका गया जिसमे 01व्यक्ति सवार था नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 35वर्ष निवासी अमेलिया सीधी मध्यप्रदेश का होना बताया वाहन को चेक करने पर दो प्लास्टिक बोरियों में 40 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला.

पुछताछ पर उक्त गांजा को बिक्री हेतु मध्य प्रदेश ले जाना बताया आरोपी के कब्जे से 1. दो प्लास्टिक बोरी में 40 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल 40 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 08 लाख रूपये, 2.  परिवहन का वाहन सफेद रंग का स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP21CB1796कीमती 650000 रूपये, 3. नकदी रकम 1500 रुपये एवम मोबाइल फोन ,को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें