छतीसगढ़ के कवर्धा में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधी मौके... - CG Sandesh

छतीसगढ़ के कवर्धा में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधी मौके से फरार

कवर्धा: कवर्धा में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रात के वक्त महिल का घर पर अकेली होने का फायदा उठाते हुए किसी व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी. घरवालों को महिला की खून से लथपथ लाश मिली. मौके से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. ये मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात को सनकपाट निवासी सरिता काठले (29) पति विजय काठले घर में अकेली थी. उस वक्त घर के लोग काम से बाहर गए हुए थे. घरवाले जब देर रात घर लौटे. तब उन्होंने सरिता की लाश देखी. शरीर से काफी खून बह चुका था. उसके पेट में गोली मारी गई थी. जिसकी वजह से उसकी तुरंत ही मौत हो गई. ये घटना रात के वक्त 10 से 12 बजे की भीतर की है.

इस मामले में पंडरिया एसडीओपी नरेंद्र वेंताल का ये कहना है कि महिला की मौत उसकी पेट में गोली लगने से हुई है. हत्याकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है. महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब कुछ सही तरीके से पता चलेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें