बसना : महेंद्र साव बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश कार्यकार... - CG Sandesh

बसना : महेंद्र साव बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

बसना नगर के लोकप्रिय हिंदूवादी छवि के नेता महेंद्र साव राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसके साथ ही महेंद्र साव राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री हैं, लगातार उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रान्त एवं केंद्र के सर्वसमिति से महेंद्र साव को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बनाया गया है।

वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद क्षेत्र में "सरपंच" के नाम से मशहूर महेंद्र साव को लगातार बधाई देने का तांता लगा रहा, सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप हर तरफ लोगों ने महेंद्र साव को बधाई दी। यहां तक कि बधाई देने के चलते व्हाट्सएप ग्रुप भी रातभर घनघनाते रहे।

बसना नगर से राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाये जाने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


अन्य सम्बंधित खबरें