पीएम नरेन्द्र मोदी ने की सुकमा जिले की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में सुकमा जिले की प्रशंसा की। सुकमा जिले के लिए यह गौरव का पल रहा, जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिले की तारीफ करते हुए यहां हो रहे बेहतर कार्यों की चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि सहित समस्त क्षेत्रों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की राह सुदृढ़ हुई है। सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने व समावेशी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
देश भर के आकांक्षी जिलों की बैठक में पीएम ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सुकमा जिले में बच्चों के टीकाकरण में बेहतर कार्य हुए हैं। जिले में जहां पहले केवल 40 से 50 प्रतिशत टीकाकरण होता था वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आज 90 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुकमा जिले से कलेक्टर विनीत नंदनवार उपस्थित थे।