कोमाखान : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बेचने वाले 2 गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस ने 22 जनवरी को दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया है.
इसमें ग्राम बांसकांटा चौक मेन रोड में आरोपी रूपेश मधुकर पिता स्व. पुनीत राम उम्र 23 साल, निवासी भटगांव थाना कोमाखान से 22000 एम.एल. जेब्रा छाप महुवा शराब कीमती 5500 रू. एवं नगदी रकम 3400 रू. व ग्राम- साल्हे भांठा से कुसमी मार्ग पुल के पास आरोपी गंगाधर भारती पिता केजुराम उम्र 32 साल, निवासी उखरा थाना कोमाखान से 7000 एम.एल. जेब्रा छाप महुवा शराब कीमती 1750 रू. को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें