महासमुंद : खल्लारी, बसना और सांकरा के चखना सेंटर पर पुलिस ने... - CG Sandesh

महासमुंद : खल्लारी, बसना और सांकरा के चखना सेंटर पर पुलिस ने की कार्यवाही.

महासमुंद जिले में 22 जनवरी को खल्लारी, बसना और सांकरा के चखना सेंटर पर पुलिस ने कार्यवाही की है. मामले में सभी आरोपियों पर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

खल्लारी पुलिस ने ग्राम खुंटेरी में तालाब के पास झोपड़ी नुमा ठेला में आरोपी भोजराज चक्रधारी पिता बोधनलाल उम्र 28 साल को आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 50 एम.एल. देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त किया है, तथा आरोपी  हुमन सेन पिता मोहन लाल सेन उम्र 28 साल निवासी खुटेरी के कब्जे से 50 एम.एल. देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त किया है.

इसी तरह बसना पुलिस ने नरेन्द्र सोनी पिता प्यारी लाल सोनी उम्र 32 साल को उसके दुकान के समने ग्राम खरोरा में अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 100 एम.एल. अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 80 रू. को जप्त कर कार्यवाही किया है.

तथा सांकरा पुलिस ने अंसुला में रोड़ किनारे खगेश्वर निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 28 साल को अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 04 नग शराब की खाली शीशी एवं पानी पाऊच और डिस्पोजल को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें