बसना : उधार दिए चावल, पैसा मांगने पर कर दी पिटाई. - CG Sandesh

बसना : उधार दिए चावल, पैसा मांगने पर कर दी पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जेवरा में उधार दिए चावल, पैसा मांगने पर कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

धनुर्जय साव ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2022 को लगभग शाम 07.30 बजे मीत सिंह के घर के पास उसके द्वारा उधार दिये गये 50 किलोग्राम एचएमटी चांवल एवं 500 रू नगद को मांगने गया था । उक्त चांवल एवं पैसे को नही दूंगा जो करना है कर ले कहते हुए उसे मीत सिंह एवं उसकी पत्नी अष्टमी कौर ने गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है वह बचने के लिए सागर नायक के दुकान के पास गया वहां भी उन दोनों ने मारपीट किये तथा जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से उसे चोंटें आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें