महासमुंद : मोबाईल में गाना क्यो सुना रहे हो कहकर हाथ मुक्का ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाईल में गाना क्यो सुना रहे हो कहकर हाथ मुक्का लात से मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बरोण्डा बाजार में मोबाईल में गाना क्यो सुना रहे हो कहकर हाथ मुक्का लात से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राणाप्रताप सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी 2022 को शाम 07.30 बजे उसका भतीजा गजराज सिंह राजपूत अपने साथी रूपेश साहू एवं मेंघनाथ यादव के साथ बस्ती पारा से भाठापारा वापस घर आ रहे थे परदेशी साहू के घर के पास रास्ता में पहुंचे थे तभी गांव का बिष्णु साहू तीनों को देखकर तुम लोग मोबाईल से गाना सुनते आ रहे हो यहां मोबाईल में गाना क्यो सुना रहे हो कहते गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करने से गजराज सिंह राजपूत मना किया तो मां बहन की बुरी बुरी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का लात से मारपीट करने से गजराज सिंह के बांया पैर के जांघ के पास चोट लगी है। घटना के बारे में बताया तब उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जहां उपचार कराये है घटना को रूपेश साहू, मेंघराज यादव देखे सुने बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें