महासमुंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश - CG Sandesh

महासमुंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष-2022 के लिए महासमुन्द जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया हैं। इनमें बुधवार 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी को, मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 को दशहरा (महानवमी) एवं मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को दीपावली का दूसरा दिन ( गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें