पुल के नीचे मिली महिला की लाश
23 जनवरी की सुबह जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के एक पुल के नीचे महिला की लाश मिली है. महिला के सिर और हाथ को लाल रंग के कपड़े से बांधा गया है. सुबह नदी में पुल के नीचे नहाने गए ग्रामीणों ने लाश देखकर इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. इधर, जिस स्थित में लाश मिली है, हत्या की आशंका जताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाके के ग्रामीण रोज की तरह रविवार की सुबह भी मारेंगे पुल के नीचे नहाने के लिए गए हुए थे. इनमें से एक ग्रामीण जो पुल के ऊपर खड़ा था उसकी नजर झाड़ियों के पास लाश पर पड़ी. जिसके बाद उसने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. सभी ग्रामीण लाश के पास पहुंचे और देखा कि लाश को बांध कर फेंका गया है. फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परपा थाना के जवानों को दी. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.