छत्तीसगढ़ के व्यापारी ने लोगों को दिलाया शपथ, संप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली भाषा का उपयोग
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यापारी पर धार्मिक उन्माद भड़काने का बहत बड़ा आरोप लगा है. व्यापारी हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है. व्यापारी पर ये आरोप है कि उस ने लोगों को एकत्र कर के हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को ही अपने प्रतिष्ठानों में काम देने की शपथ दिलाई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में व्यापारी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है. केबल उतना ही नहीं व्यापारी ने अग्नि को साक्षी रखते हुए शपथ दिलाई है.
सोशल मीडिया ट्विटर पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया गया. इस वीडियो में नजर आ रहा है की देर रात कुछ लोग आग जलाकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें एक व्यक्ति स्पीकर के माध्यम से बाकी लोगों को भारत को कट्टर हिंदू राष्ट्र बनाने, हिंदुओं को हर तरह से सामाजिक, आर्थिक मदद करने और उनको ही काम देने की शपथ दिला रहा था. वीडियो के अंत में लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं.
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि ये मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाला व्यापारी प्रमोद अग्रवाल, हिंदू संगठन हिंदू सुरक्षा सेना से जुड़ा हुआ है. थाना कोतवाली में आरोपी प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.