उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई: खदान एवं क्रेशर को किया गया सील - CG Sandesh

उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई: खदान एवं क्रेशर को किया गया सील

तहसील सूरजपुर के ग्राम देवीपुर में स्थित क्रेशर एवं खदान में एमएमडीआर एक्ट 1957 गौण खनिज नियम 2015 छत्तीसगढ़ खनिज खनन, परिवहन तथा भंडारण नियम 2009 के अंतर्गत जांच के दौरान खनन एवं भंडारण नियमों का उल्लंघन पाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रायपुर खनिज विभाग के उड़नदस्ता टीम द्वारा देवीपुर में स्थित मीना गोयल के क्रेशर एवं खदान पर कार्यवाही करते हुए खदान व क्रेशर को सील कर दिया गया है। उड़नदस्ता की टीम ने सक्षम अधिकारी के आदेश तक संबंधित क्रेशर एवं खदान नहीं खोलने और उपयोग नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के नियमों का उल्लंघन करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी तथा 7 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें