पैसे लेकर दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा, कई गिरफ्तार - CG Sandesh

पैसे लेकर दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा, कई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 23 जनवरी को संपन्न हो गई. हालांकि, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर हंगामेदार स्थिति बनी रही. UP-TET में अलग-अलग जगहों से कुल 19 सॉल्वर पकड़े गए हैं. इसमें झारखंड के सॉल्वर गैंग के 13 सदस्य भी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 80 हजार रुपए में सौदा तय करते थे. इसके बाद सॉल्वर के जरिए परीक्षा दिलाई जाती थी. इस गिरोह के 5 सदस्य लेखपाल के पद पर नौकरी करते हैं. कुल 32 गिरफ्तारी हुई हैं.

यहां से पकड़े गए सॉल्वर

गैंग के 13 सदस्यों को प्रयागराज की खुल्दाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 3 आरोपी फरार हैं. इसके अलावा STF ने प्रयागराज के नैनी से 1, जौनपुर और चंदौली की पुलिस ने 1-1 सॉल्वर को पकड़ कर मामला दर्ज किया, वहीं, नोएडा STF ने भी सॉल्वर बैठाने वाले एक गैंग के मास्टरमाइंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. मेरठ से गिरफ्तारी हुई है.

अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

अम्बेडकरनगर में UP TET परीक्षा में शामिल सॉल्वर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार किया गया. अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर रही एक महिला परीक्षार्थी भी गिरफ्तार की गई है. पकड़े गए सभी सदस्यों से पूछताछ चल रही है.

फर्जी प्रवेश पत्र, दर्जनों फर्जी आधार कार्ड समेत ये सामान बरामद

प्रयागराज यूपी टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले बड़े साल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. प्रयागराज की खुल्दाबाद पुलिस ने साल्वर गिरोह के सरगना समेत 13 को गिरफ्तार किया है. ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे. फर्जी प्रवेश पत्र, दर्जन भर से अधिक फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य जाली दस्तावेज बरामद, 41 हजार 900 रुपये नगदी, 14 मोबाइल फोन और एक फोर व्हीलर कार भी बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त यूपी के पूर्वांचल, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं.

संगमनगरी से सॉल्वर गिरफ्तार

प्रयागराज यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा साल्वर गिरफ्तार हुआ. एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने नैनी इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साल्वर विजय बहादुर सरोज सिकरारा जौनपुर का रहने वाला है. दीपक कुमार नाम के मूल अभ्यर्थी के जगह पर बैठकर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. गिरफ्तार विजय बहादुर के कब्जे से कूट रचित प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, प्रश्न पत्र, फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए गए.

जौनपुर से पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

जौनपुर शिक्षक पात्रता परीक्षा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन मुन्ना भाई को एसटीएफ सहित जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी पकड़े गए मुन्ना भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है. एक गिरफ्तारी सराय थाना क्षेत्र से व दूसरी गिरफ्तारी जफराबाद थाना क्षेत्र से तीसरी गिरफ्तारी जलालपुर थाना क्षेत्र हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें