महासमुंद : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू गणतंत्र दिवस समारोह में... - CG Sandesh

महासमुंद : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

73 वॉ गणतंत्र दिवस बुधवार 26 जनवरी 2022 को जिले के प्रभारी एवं गृह, लोक निर्माण, जेल, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू मिनी स्टेडियम महासमुंद में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्य समारोह में प्रातः 8ः58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.03 बजे राष्ट्रगान, पुलिस एवं नगर सैनिक के टुकड़ियों द्वारा सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर, प्रातः 9ः15 बजे मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन एवं उद्बोधन, प्रातः 9ः50 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क पहनकर आएं और शारीरिक दूरी बनाए रखें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें