बसना : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बसना पुलिस 23 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यकित् ग्राम चेरूडीपा नाला के पास लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम कुंवरलाल बरिहा उम्र 35 साल साकिन ग्राम शीतलपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में प्रत्येक में 90-90 एमएल भरी हुई जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36सी आबकारी एक्ट का पाये जाने से 36(C)-LCG अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें