बसना : गाली देने से मना करने पर शराबी ने महिला को दी जान से मारने की धमकी.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपर में शराब के नशे मे महिला को धक्का देकर, जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
परस बाई ने पुलिस को बतायी कि उसके घर के पास नेहरू केंवट रहता है जो आये दिन शराब खरीदी ब्रिकी का काम करता है उसके यहा लडकिया रहने से उन लोग उसे मना करते है परन्तु आये दिन झगडा करने पर उतारू होता है । 23 जनवरी को नेहरू उसके घर के सामने शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था जिसे वह बाहर निकलकर किसको गाली दे रहा है कहने पर उसके साथ झगडा किया तथा उसे धक्का देकर गिरा दिया जिसे देखकर उसकी लडकी अनु तथा मनु उसे बीच बचाव करने आये तो दोनो को भी गाली गलौज कर डण्डा से मारपीट किया इसी दौरान उसके साथ कुनु भी गाली गलौज कर मारने पीटने पर उतारू हो रहा था जिसे नेहरू की पत्नी आकर दोनो को छुडाकर घर तरफ खींचते ले गयी जिसे उक्त दोनो जान से मारने की धमकी देते हुए घर चले गये। घटना को आस पास वाले देखे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.