बसना: शराबी युवक ने की खुदखुशी, 2 बार कर चूका था आत्महत्या का प्रयास
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ीडीह निवासी एक युवक ने कल शाम आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है की युवक शराब पीने का आदि था. युवक ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था परन्तु वह बच गया था. अब युवक ने अपने कमरे के पंखे पर फांसी लगा लिया.
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले घर छत के ऊपर से गुजरे बिजली तार को छूकर तथा दूसरी बार छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था. तीसरी बार शराबी युवक ने अपने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़ीडीह निवासी श्याम सिंह सिदार पिता दिलीप 22 वर्ष शराब पीने का आदी था और घर में हमेशा गाली-गलौज विवाद करता था. युवक की शादी भी हो गई थी. दारू पीने के आदी एवं हमेशा विवाद करने से तंग आकर उसकी पत्नी भी मायके बरोली चली गई. एक साल पहले उक्त युवक ने अपने घर के छत के ऊपर से गुजरे बिजली तार को छूकर आत्महत्या का प्रयास किया था. उस समय लाइट बंद हो जाने के कारण वह बच गया था. परिजनों द्वारा समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा गया था. इसके बाद दूसरी बार उसने अपने घर की छत से जमीन पर कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. उसमें भी वह बच गया. मृतक श्याम लाल के पिता ईट भट्ठा गए हुए हैं मृतक अपने दादा के साथ रहता था. युवक अपने दादा को गाली गलौज कर रहा था जिसे देख उसके दादा ने समझाने के लिए ग्राम प्रमुख और कोटवार को बुलाने गये थे. जब गाँव के लोग और कोटवार पहुंचे तो युवक ने खुद को घर में बंद कर लिया था. तब किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो युवक ने पंखे पर फांसी लगा ली थी. युवक को नीचे उतारकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.