महासमुंद : स्कूल के सामने से स्कूटी चोरी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत वेडनर स्कूल के सामने से स्कूटी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिल मनवानी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुरानी एक्टीवा स्कूटी मो0सा0 CG 06 GJ 5604 स्लेटी कलर को उसकी लड़की अदिती मनवानी हर दिन की तरह 24 जनवरी को एक्टीवा वेडनर स्कूल लेकर गई थी स्कूटी को बाहर गेट में लॉक कर स्कूल कक्षा में करीब 11.00 बजे पढ़ने चली गई थी। करीब 03.00 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बाहर आकर देखी तो उक्त स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 06 GJ 5604 स्लेटी कलर कीमती करीबन 15000 किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें