पटेवा : शासकीय गौठान से मोटर पंप सहित केबल वायर चोरी.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में शासकीय गौठान से मोटर पंप सहित केबल वायर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हेमलता डड़सेना ने पुलिस को बतायी कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत पचरी की सरपंच है । ग्राम पंचायत पचरी के शासकीय गौठान में शासन द्वारा पानी व्यवस्था हेतु बोर खनन करवाया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत पचरी में उपलब्ध पुराना PTC कंपनी का 1.5 HP मोटर पंप लगवाये थे, जिसमें बिजली कनेक्शन हेतु सूर्योदय गोल्ड केबल वायर करीबन 50 मीटर तथा MCB बोर्ड नया तथा दो कंडेन्सर लगा हुआ था । 19 जनवरी को सुबह वार्ड पंच होमेश्वर साहू द्वारा बताया कि गौठान के बोर में लगे मोटर पंप, केबल वायर तथा MCB बोर्ड, कंडेन्सर नही है, कोई चोरी कर ले गया है । 18 जनवरी 2022 एवं 19 जनवरी 2022 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत पचरी के गौठान के बोर पंप में लगे पुराना PTC कंपनी का 1.5 HP मोटर पंप कीमती 6,000 रूपये, बिजली कनेक्शन हेतु लगे सूर्योदय गोल्ड केबल वायर करीबन 50 मीटर कीमती करीबन 3,000 रूपये, MCB बोर्ड एवं दो कंडेन्सर कीमती करीबन 1,000 रूपये, जुमला कीमती 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.