छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस कर्मियों को पदक से किया जाएगा सम्मानित,... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस कर्मियों को पदक से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट...

गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर कुल 939 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है. 189 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश, 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जा रहा है. 47 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए और 01 व्यक्ति पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है. वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस से 115, सीआरपीएफ से 30, आईटीबीपी से 03, बीएसएफ से 02, एसएसबी से 03, छत्तीसगढ़ पुलिस से 10, ओडिशा पुलिस से 09 और महाराष्ट्र पुलिस से 07 और शेष अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं.-
देखें लिस्ट - क्लिक करें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें