महासमुंद: कलेक्टर पहुंचे नवकिरण कोचिंग, बच्चों से की मुलाकात... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर पहुंचे नवकिरण कोचिंग, बच्चों से की मुलाकात

कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ सकते है: श्री निलेशकुमार क्षीरसागर

महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर आज शाम जिला मुख्यालय स्थित नवकिरण कोचिंग पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग ले रहें बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी आदि पर चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी आदि पर पूछे गए सवालों का और उनके जिज्ञासा का समाधान किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भागवत जायसवाल साथ थे।

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि हम अपने संस्कार के माध्यम से कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ सकते है। जीवन में संघर्ष आते-जाते रहते है। संघर्ष से ही विजयी होकर हम सफलता को प्राप्त कर सकतें है। विद्यार्थी सफलता के लिए सबसे पहले लक्ष्य बनाना सीखें, उसके उपरांत अपने आत्मबल एवं कठोर मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकते है। किसी भी व्यक्ति को लक्ष्य हमेशा बड़ा बनाकर चलना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए लगन के साथ मेहनत करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। मालूम हो कि कोरोना काल के चलते बच्चों की सुरक्षित स्वास्थ्य बेहतरी के लिए बंद प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग संस्थान नव-किरण राज्योत्सव 2021 के सुअवसर पर पुनः शुरू की गई। यह कोचिंग ज़िला ग्रन्थालय भवन, मिनी स्टेडियम परिसर, महासमुन्द में संचालित है।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ला सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आज से संचालित नव-किरण प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य यहां के विद्यार्थी प्रशासनिक अधिकारी बन सके, इसके लिए उन्हें नियमित रूप से कक्षाओं में समय पर आना होगा एवं शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दें और स्वयं भी कड़ी मेहनत करे। विद्यार्थियों के प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रति सप्ताह टेस्ट, सामूहिक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवकिरण एकेडमी में राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा की कक्षाएं प्रतिदिन आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जो पुस्तकें या नोट्स चाहिए वह मुहैया कराया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें