महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक  - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद: जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने एक रेट्रोफिटिंग एवं 118 सिंगल विलेज योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने तथा ऑनलाईन निविदा आमंत्रण के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसे अनुमोदित किया गया।

कलेक्टर ने पांच ग्राम पंचायत के 07 ग्रामों की स्कूल, ऑगनाबड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य शासकीय भवनों में रनिंग वाटर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, इसके साथ ही 04 रेट्रोफिटिंग, 15 सिंगल विलेज एवं 06 रनिंग वाटर योजनाओं के लिए तैयार प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने तथा ऑनलाईन निविदा निमंत्रण हेतु ड्रॉफ्ट एन.आई.टी. पर अनुमोदन किया। महासमुंद जिले में क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्य के लिए आमंत्रित निविदाओं में निविदावार प्राप्त हुए न्यूनतम दरों पर चर्चा का अनुमोदन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें