महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला को प्रदान किया जाएगा सराहनीय सेवा पदक
गणतंत्र दिवस के अवसर पर
केंद्र सरकार द्वारा, वीरता
पदक और सराहनीय सेवा प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की
गई है. वीरता पदक के लिए 10 पुलिस
अधिकारियों-कर्मचारियों और सराहनीय सेवा पदक के लिए 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों की घोषणा की
गई है.
सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारियों की लिस्ट में महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला भी शामिल हैं. उन्हें गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा.
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्तकर्ताओं
के नाम :-
1. रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर।
2. विवेक शुक्ला, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, जांजगीर-चांपा।
3. रामाधर मारकण्डे, प्लाटून कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर।
4. रामबदन यादव, प्लाटून कमाण्डर, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज
बलरामपुर।
5. उजियाला प्रसाद सिन्हा, सहायक प्लाटून कमाण्डर, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़।
6. राज कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक,विशेष शाखा, दुर्ग।
7. कान्हू राठिया, प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़।
8. सुकलधर नाग, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव।
9. राजेश कुमार, उप निरीक्षक, टेक्नीकल ब्रांच, दंतेवाड़ा।
10. सुशेन कुमार पॉल, उप निरीक्षक, थाना बोधघाट, जगदलपुर।