महासमुन्द: व्यक्ति ने किया जहर सेवन, ईलाज के दौरान मौत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंण्डा में 25 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए जिला अस्पातल महासमुन्द ले जाया गया. अस्पताल में ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नरेन्द्र कुमार पिता दिलीप कुमार उम्र 35 साल ग्राम बेलसोंण्डा का निवासी था. पुलिस ने अस्पताली मेमो पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें