पटेवा : 15 लीटर देशी महुआ शराब व 50 पौवा देशी प्लेन के साथ दो गिरफ्तार.
पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंज के निर्देशन मे दिनाँक 25/01/2022 को पटेवा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर हमराह स्टाफ के अवैध शराब रेड कार्यवाही किया जिसमें
01- आरोपी संजय कुमार लहरे पिता प्रेमसागर लहरे उम्र 29 साल निवासी पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से तीन नग पीला रंग प्लास्टिक जरकीन में पांच पांच लीटर के कुल 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी संजय कुमार लहरे को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 14/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
तथा 02- आरोपी राजा उर्फ नितीन अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी श्यामनगर झलप थना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से
01. एक काले रंग के पीठ्ठु बैग में 50 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल 9,000 एमएल कीमती 4000 रूपये,
02. एक मोटर सायकल प्लेटिना बिना नम्बर कीमती 50,000 रूपये एवं
03. एक काले रंग का वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, जुमला कीमती 64,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी राजा उर्फ नितीन अग्रवाल निवासी झलप को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 15/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।