महासमुन्द: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लि... - CG Sandesh

महासमुन्द: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सुखराम श्रीवास को किया पुरस्कृत

महासमुन्द: जिला मुख्यालय में 73 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) जिला स्तरीय समारोह में जनसम्पर्क विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड-01 सुखराम श्रीवास को उत्कृष्ट कार्य सम्पादित करने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज मंच से पुरस्कृत किया। इस दौरान कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, जिला जनसम्पर्क अधिकारी शशिरत्न पाराशर, हेमनाथ सिदार, अधिकारी-कर्मचारी सहित मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे।

सुखराम श्रीवास 25 जुलाई 1983 से जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। वे लगभग 39 साल से अपनी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्याें का दायित्व निभाते आ रहें हैं। उनके इस 39 साल की सेवा को देखते हुए आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृहमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें