महासमुंद:  कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में झंडा फ़हराया, उत्कृष्ट क... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में झंडा फ़हराया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज 73 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में  झंडा फ़हराया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इस मौक़े पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही दूसरी डोज़ बूस्टर ज़रूरी क्यों और आयुष्मान भारत विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया।

कलेक्टर अपने सरकारी निवास पर भी झंडा फ़हराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, जनसम्पर्क अधिकारी शशिरत्न पाराशर, हेमनाथ सिदार, जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें