बसना : जमीन संबंधी वादविवाद को लेकर चाकू से हमला कर पहुंचाया... - CG Sandesh

बसना : जमीन संबंधी वादविवाद को लेकर चाकू से हमला कर पहुंचाया चोंट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पदरडीह में जमीन संबंधी वादविवाद को लेकर धारदार चाकू से हमला कर चोंट पहचाने पर पार्थिया ने मामला दर्ज करवाया है.

सोनाबाई बारिक ने पुलिस को बतायी कि 25 जनवरी 2022 को रात्रि खाना खाकर बैठी थी कि उसी समय गांव के उदल मोंगरी, याकुब नंद आये और बोले कि तहसीलदार न्यायालय बसना में घर और बाडी जमीन संबंधी मामला चल रहा था जिसे तुम लोग जीत गये हो हम लोग घर खाली नही करेंगे कहकर मां बहन की बुरी बुरी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा याकुब नंद अपने हाथ मे रखे सब्जी काटने वाला चाकू से उसके बांये हाथ के बांह में मार दिया तो वह बचाच बचाव कहकर चिल्लाई तब दामाद परस केंवट और संध्या बीच बचाव करने आये तो उनको देखकर दोनो गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये । मारपीट करने से उसके बांये हाथ के बांह में चोंट लगी है. जिसे डाक्टरी परीक्षण सीएचसी बसना से कराया गया है जिसमें डाक्टर साहब द्वारा Hard Sharp Object simple लेख किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें