तुमगांव : शराब के नशे में सिरपुर चौंकी में उपद्रव..
थाना तुमगांव अंतर्गत चौकी सिरपुर में 25 जनवरी 2022 बरन दास देवदास ग्राम बोरिद कोटवार चौकी हाजिरी उपस्थित आया था, जहां भादवि के आरोपी नानिकराम यादव पिता रिखीराम यादव उम्र 52 साल ग्राम सिरपुर को माननीय न्यायालय महासमुंद चालान पेश करने तलब किया गया था। सुबह करीब 11.45 बजे नानिकराम यादव का लडका राजेश ऊर्फ दददू यादव पिता नानिकराम यादव उम्र 33 साल साकिन सिरपुर चौकी सिरपुर आया और चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि मेरे पिताजी और ललित मानिकपुरी का आपस में राजीनामा हो चुका है फिर भी तुम पुलिसवाले परेशान करने के नाम से न्यायालय में चालान पेश कर रहे हो कहकर चौकी परिसर में गुटखा खाकर थुक रहा था राजेश ऊर्फ दददू यादव शराब का सेवन किया हुआ प्रतीत हो रहा है एवं शासकीय परिसर सार्वजनिक स्थान आम जगह पर शराब का सेवन करना प्रतीत होने पर राजेश ऊर्फ दददू यादव का MLC मुलाहिजा फार्म भरकर मुलाहिजा कराने रवाना किया गया जो डाक्टर साहब द्वारा मुलाहिजा फार्म में राजेश ऊर्फ दददू यादव को शराब सेवन किया हुआ नशे में होना लेख किये हैं।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च)2 आबकारी एक्ट का अपराध् घटित करना पाये जाने से अपराध सदर धारा कायम कर विवेचना में लिया गया ।