"मेरी मृत्यु के लिए तहसीलदार जिम्मेदार हैं", ट्रैक्टर पकड़े जाने से युवक ने खुदखुशी करने की कोशिश की
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. युवक कोतवाली थाना परिसर का है. युवक ट्रैक्टर पकड़े जाने से नाराज था. ये बात का विरोध करने थाना पहुंचा था. इसके बाद उसने केरोसिन डिब्बा निकालकर खुद पर तेल छिड़क दिया. कहने लगा "मैं मरूंगा साहब, मुझे अब जिंदा ही नहीं रहना है. मेरी मृत्यु के लिए तहसीलदार जिम्मेदार हैं".
सूत्रों के माने तो, शहर के बरमपुर इलाके में रहना वाला कादिर खान ट्रैक्टर चलवाता है. वह रेत सप्लाई का काम करता है. मंगलवार को भी उनकी ट्रैक्टर रेत सप्लाई के काम में लगी थी. उस वक्त तहसीलदार पंचराम सलामे ने गाड़ी को पकड़ लिया. उनका ये कहना है कि इस ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है. तहसीलदार ने ट्रैक्टर को कोतवाली थाने में खड़ा करा दिया. तहसीलदार भी खुद थाने पहुंचे.
जब ये खबर कादिर खान को पता लगी तो वे अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा. कादिर ने चिल्लाते हुए अपने ऊपर ही केरोसिन तेल डाल लिया. पुलिस ने देखा तो उसे किसी तरह से रोका गया. जिसके चलते वो माचिस नहीं जला पाया. इसके बाद कादिर ने कहा कि ये तहसीलदार मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं. मेरा पेट मारने का काम किया जा रहा है. उनका कहना है कि मेरे पास सभी दस्तावेज थे. इसके बावजूद मेरी गाड़ी को पकड़ने का कारण क्या है. इसलिए मैं अब आत्महत्या करना चाहता हूं.