बड़ी घटना : गर्ल्स हॉस्टल में झण्डा उतारते समय छात्रा की मौत,... - CG Sandesh

बड़ी घटना : गर्ल्स हॉस्टल में झण्डा उतारते समय छात्रा की मौत, अधीक्षिका निलंबित

आज 26 जनवरी को महासमुंद जिले के पटेवा से एक बड़ी और दुःखद घटना निकलकर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार पटेवा गर्ल्स हॉस्टल में करंट से चिपकने से एक लड़की के मौत होने की खबर आ रही है, तो एक लड़की घायल बताई जा रही है।

मृत लड़की का नाम किरण दीवान पिता मनहरण दीवान उम्र 14 निवासी उल्बा की है। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं किरण की सहेली काजल चौहान घायल बताई जा रही है, बताया जा रहा है झण्डा के पाइप से 11 kv का विधुत करेंट का तार टकरा रहा था।

घटना आज शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि झंडा उतारते समय यह हादसा हुआ है। इस घटना में किसकी लापरवाही से हुई यह जांच का विषय है, लेकिन इस घटना का वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

कलेक्टर ने पटेवा कन्या हॉस्टल की अधीक्षिका  ऐश्वर्या साहू को तत्काल किया निलंबित, दुर्घटना के दिए जाँच के आदेश

वहीं घटना के बाद कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने महासमुंद ज़िले के पटेवा कन्या हॉस्टल में छात्राओं से झंडा उतवाने के दौरान करंट लगने से एक छात्रा की मृत्यु होने पर हॉस्टल की अधीक्षिका  ऐश्वर्या साहू को तत्काल निलंबित कर दिया गया है । कलेक्टर ने दुर्घटना के जाँच के आदेश दिए है । करंट लगने से घायल एक छात्रा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है । उन्होंने आरबीसी6-4एवं छात्र दुर्घटना के तहत प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें