बिना नंबर की स्कूटी में गांजा परिवहन करते बसना पुलिस ने पकड़ा.
बसना पुलिस ने 26 जनवरी को बिना नंबर की स्कूटी में गांजा परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे पलसापाली बेरियर थाना बसना के पास चन्द्र कुमार राणा पिता कन्हैया राणा उम्र 38 साल निवासी सागरपाली थाना सरायपाली, अवैध रूप से 05 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,00,000 रू. को बिक्री करने वास्ते बिना नम्बर की स्कुटी पर किमती 50000 रू. में परिवहन करते मिला. जिसके कब्जे से नगदी रकम 200 रू. एवं 01 नग मोबाईल किमती 4000 रू. जुमला 1,54,200 रू. को जप्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें