बसना : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

बसना : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 26 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा कालोनी बसना में सोनू कोसरिया नामक व्यक्ति अपने घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम सोनू कोसरिया के घर के सामने मुखबीर के निशानदेही पर पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सोनू कोसरिया पिता उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा कालोनी बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में 50, 50 एमएल भरी देशी प्लेन शराब जुमला 100 एमएल कीमती 60 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें