महासमुन्द: छात्रवास का नाम शहीद किरण दिवान के नाम पर हो - सपन गुप्ता
सपन गुप्ता ने पटेवा के कन्या छात्रवास में झंडा उतारते वक्त करंट लगने से छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है की किरण दिवान को शहीद का दर्जा मिले व छात्रावास का नाम किरण दिवान के नाम पर किया जाए.
सपन गुप्ता ने कहा- “राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस में झण्डा उतारने के दौरान हुए हादसे पर अत्यंत दुखी हुँ. ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यथाह दुःख सहन करने कि शक्ति प्रदान करे व घायल बहन काजल चौहान कि जल्द स्वस्थ कि कामना करता हूँ. अधिक्षक प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रवास से घोर लापलवाही हुई है, कठोर कार्यवाही कि जानी चाहिए जिससे यह घटना दुबारा न हो, तिरंगा हाथों में लिए बहन किरण दिवान वीरगति हुए है.”
अन्य सम्बंधित खबरें