छत्तीसगढ़ के युवक की उत्तर प्रदेश में बेरहमी से हत्या, परिजन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के युवक की उत्तर प्रदेश में बेरहमी से हत्या, परिजनों को मार कर गंगा में फेंक देने की दी धमकी

छत्तीसगढ़ के युवक की उत्तर प्रदेश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक परिवार के साथ ईंट-भट्ठा पर काम करने गया था. परिजनों का ये आरोप है कि उन्हें खाना भी नहीं दिया गया है. मजदूरी मांगने पर संचालक ने बुरी तरह से पीटा यहां तक कि रिपोर्ट भी नहीं कराने दी. एंबुलेंस से जांजगीर भिजवा दिया. जांजगीर पुलिस ने FIR दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जांजगीर के कुदरी गांव निवासी राजगीर सोनाझरी ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए अपनी पत्नी बसंत बाई सोनाझरी और तीन बेटियों को लेकर करीब एक महीने पहले प्रयागराज गया था. वहां हंडिया स्थित प्रवीण त्रिपाठी के ईंट-भट्ठा पर काम करने लगा. कुछ दिन बाद मौसम खराब होने के वजह से काम बंद था. आरोप है कि इस बीच ईंट-भट्ठा संचालक की ओर से उनको पैसों का भुगतान तक नहीं किया गया.

परिजनों का ये कहना है कि जब भूख से मरने की नौबत आ गई तो मजदूर 24 जनवरी को प्रवीण त्रिपाठी के पास पैसे मांगने गया. परिजनों का यह आरोप है कि प्रवीण त्रिपाठी ने काम बंद होने के बावजूद पैसे मांगने पर राजगीर को बुरी तरह से पीटा. राजगीर की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई. बाद में परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं दिया गया और परिवार को धमकी देकर शव एंबुलेंस से भिजवा दिया गया.

यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने जांजगीर पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो ईट-भट्ठा संचालक प्रवीण त्रिपाठी ने उन्हें हत्या करने की धमकी दी. कहा कि थाने जाओगे तो कोई जिंदा नहीं बचेगा. तुम सबको मारकर गंगा नदी में फेंक देंगे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें