महासमुंद : घर से बाहर बुलाकर चार लोगो ने की जमकर पिटाई,
महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी में घर से बाहर बुलाकर चार लोगो ने की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सिद्धू सेन्द्रे ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी 22 रात 10 बजे खाना खाकर अपने घर में टीवी देख रहा था कि सुशील सोनी बाहर से आवाज देकर उसे बुलाया और जब वह बाहर निकला तो उसके मोहल्ले का सुशील सोनी, मनोज कुमार, महेश कुमार, टोका सोनी एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे और धक्का दिया जिससे वह जमीन में गिरा और सुशील सोनी अपने हाथ में रखे राड से मारपीट किये जिससे उसे बांया पैर, बांया हाथ, दाहिना कान के पास चोट आया है, बीच बचाव करने आये उसके चाचा शंभू सेन्द्रे के साथ भी मारपीट किये है जिससे उनके दाहिना हाथ में चोट लगा है। घटना को संतोष सोनी, बसंती कुमारी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.