सरायपाली : भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ तीन गिरफ्तार... - CG Sandesh

सरायपाली : भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ तीन गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 27 जनवरी 2022 को 10:05 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि भंवरपुर रोड तरफ अटल आवास के पास रोड किनारे 03 व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली दवाई रखकर ग्राहक तलाशते अथवा इंतजार कर रहे है जो संदिग्ध लग रहे है पुलिस की टीम भंवरपुर रोड की ओर रवाना हुआ कि मौका में  पहुंचकर मुखबीर की निशानदेही पर तीन व्यक्तियों को संदिग्ध रूप में एक सफेद रंग के कार्टुन में कुछ सामान रखे देखकर घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर उन तीनो व्यक्तियों ने क्रमश: अपना नाम 1- रूपेश महापात्र पिता बैकुण्ठ महापात्र उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं0 12 ताजनगर सरायपाली, 2- रोहित यादव पिता गोपीयादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं0 07 झिलमिला सरायपाली,3- शेख फय्याज पिता शेख गयासुद्दीन उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 11 बाजारपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाला बताया.

आरोपियों के कब्जे से व पेश करने पर एक सफेद रंग के कार्टुन के अंदर से 1. pyeevon spas टेबलेट 26 पत्ता प्रत्येक में 08 टेबलेट कुल 208 नग टेबलेट किमती 1560 रू. 2. lorazepam टेबलेट 10 पत्त प्रत्येक में 10 टेबलेट किमती 440 रू. 3. Nitosune-10 टेबलेट 14 नग कुल किमती 100 रू. 4. इंजेक्शन Zocine 07 नग किमती 175 रू. एवं 02 निडील जुमला किमती 2275 रू. को जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य धारा 21 NDPS ACT के तहत दंडनीय अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें