बसना विधानसभा के भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों ने भाजपा जिल... - CG Sandesh

बसना विधानसभा के भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी की शिकायत करते हुए सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के नेताओ ने दिया आश्वासन कहा- जल्द ही जांच कर होगी उचित निराकरण

बसना विधानसभा के भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों समेत अनेक सक्रिय सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के द्वारा हुए पक्षपात एवं द्वेषपूर्ण दुर्व्यवहार व्यवहार से भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों को बिना किसी "कारण बताओ" नोटिस के पदमुक्त कर भाजपा के कार्यक्रमों में न बुलाने एवं पार्टी से निष्कासन जैसे अफवाहों का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी की शिकायत, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से जिला अध्यक्ष के असंवैधानिक प्रक्रिया पदमुक्त करने की शिकायत कर लिखित ज्ञापन सौंपा।

वहीं भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें बिना "कारण बताओ" नोटिस एवं कोई सूचना तलब के पद मुक्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष पार्टी के नियमों को दरकिनार कर द्वेष पूर्ण व्यवहार से पार्टी के पदाधिकारियों को पद मुक्त करवा रही है तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी से अलग समझ रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं में प्रदेश के नेताओ को बताया की संगठन के हर मामले में उनके पति ओमप्रकाश चौधरी हस्तक्षेप करते है तथा कार्यकर्ताओं को गाली गलौच एवं दुर्व्यवहार करते है इन्हीं सब तानाशाही प्रतिक्रियाओं के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा के उच्च पदाधिकारी डॉ रमन सिंह विष्णु देव साय, एवं पवन साय से जिलाध्यक्ष खिलाफ सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर लिखित शिकायत की है।

उक्त मामले पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए 28 जनवरी को होने वाले समीक्षा बैठक में बात को रख कर समस्या का हल निकालने एवं सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करते रहने की बात कही।

बता दें उक्त समीक्षा बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी उपस्थित रहेंगी। वही इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने भी कर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही एवं उक्त मामले की जांच कर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया इस संबंध में संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करते हुए सभी पद मुक्त कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर जल्द ही बसना विधानसभा में बैठक आयोजित कर उक्त समस्या का उचित निराकरण करने की बात कही.

इस दौरान बसना विधानसभा के भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा,  कामेश बंजारा, जतिन ठक्कर, विकास वाधवा,  आकाश सिन्हा,  हरजिंदर सिंह,  किरण पटेल, कमलेश डडसेना, ललित साहू दुर्गेश सिन्हा, प्रतीक बोस भाजयुमो पिथौरा कार्यकरिणी सदस्य भाजयुमो पिथौरा राजा शुक्ला, सोमनाथ यादव योगेश यादव राकेश मरावी, कुलदीप सिंह, विमलेश चौरसिया, युवा मोर्चा मंत्री डीगेश यादव, युवा मोर्चा फेसबुक प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, ट्वीटर प्रभारी तीर्थराज यादव, यशवंत साहू, विवेक साहू, श्रवण साव,जपेश निषाद, खगेश्वर साव,सुखसागर बरिहा, शिवा नायक, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिरदा मंडल सुखसागर बरिहा, लक्ष्मण यादव, राजू पटेल एवं बसना विधानसभा के पांचों मंडल बसना पिथौरा साकरा गढ़फुलझर पिरदा के भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




अन्य सम्बंधित खबरें