महासमुंद : लव जिहाद की आशंका ! लड़की को भगा ले गया था शादीशुदा व्यक्ति.
महासमुंद के समीप ग्राम के सरपंच व ग्रामीणों आदिवासी समाज व सर्व हिंदू समाज के लोगों की सक्रियता से आज एक लड़की लव जिहाद का शिकार होते-होते बचाया गया. जिसकी जानकारी सर्व हिन्दू समाज द्वारा दी गई है.
सर्व हिन्दू समाज ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महासमुंद सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति जो कि पूर्व में ही विवाहित है वह दूसरी सगाई भी हो चुकी है के द्वारा महासमुंद के समीप ग्राम की लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत लड़की के पिता द्वारा थाने में की गई लेकिन वहां पदस्थ एक आरक्षक द्वारा लव जिहादी का संरक्षण दिया गया व मामले को दबाने की कोशिश की गई।
जब ग्रामीणों परिजनों ने सर्व हिंदू समाज से संपर्क साधा और सर्व हिंदू समाज सक्रिय हुआ तब प्रशासन के होश उड़ गए.
चुकि प्रशासन को इस मामले की जानकारी भी नहीं थी। अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया है जबकि परिवार द्वारा गुमशुदगी दर्ज की पावती दिखाने पर पता चला कि लड़की को भगा ले जाने वाले को संरक्षण दिया जा रहा है. इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. रातों-रात आदमी और लड़की को बरामद कर थाने में ला लिया गया था।
आज सुबह से ही महासमुंद के आसपास के ग्रामीण निवासियों, आदिवासी समाज, सर्व हिंदू समाज के द्वारा मिलकर एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करने हेतु एकजुट होने लगे थे और दोपहर 1:00 बजे एसपी से मिलकर मामले की शिकायत व लड़की को माता पिता को सुपुर्द करने की मांग की गई जिस पर कंट्रोल रूम में लड़की और परिजनों को मिलाया गया लड़की ने परिजनों के साथ जाने पर सहमति जताई ।
लड़की के सहमति जताने के बाद लड़की को माता-पिता के साथ घर जाने दिया गया व आरक्षक की इस हरकत से सर्व हिंदू समाज आक्रोशित है शासन और प्रशासन से उसे निलंबित करने की मांग की गई । ताकि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा ना हो व उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई.