रायपुर में अब रात 10 बजे तक कोविड टीकाकरण जारी रहेगा
रायपुर: रायपुर शहर में लोगों को रात 10 बजे तक कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसकी शुरूआत हो चुकी है. अब यदि दिन में वक्त न मिले तो रात 10 बजे तक वैक्सीन सेंटर में जाकर टीका लगवाया जा सकता है. फिलहाल ये सुविधा रायपुर के शहीद स्मारक और पंडरी जिला अस्पताल में ही है.
शहीद स्मारक भवन के केन्द्र प्रभारी शरद ठाकुर का कहना है कि ऐसे कामकाजी नौकरीपेशा वर्ग के लोग जो देर तक काम में व्यस्त रहते हैं और शाम तक टीका
लगवाने नहीं आ पाते उन लोगों को इसका पूरा फायदा मिलेगा. जिला प्रशासन ने टीका लगवाने या बची हुई डोज पूरी करने की लोगों को अपील की है.
शहीद स्मारक भवन के केन्द्र प्रभारी शरद ठाकुर का कहना है कि ऐसे कामकाजी नौकरीपेशा वर्ग के लोग जो देर तक काम में व्यस्त रहते हैं और शाम तक टीका लगवाने नहीं आ पाते उन लोगों को इसका पूरा फायदा मिलेगा. जिला प्रशासन ने टीका लगवाने या बची हुई डोज पूरी करने की लोगों को अपील की है.
जिला अस्पताल पंडरी और शहीद स्मारक भवन के सेंटर को इस नए टाइम टेबल में शामिल किया गया है. इन केन्द्रों में डे नाइट टीकाकरण दो पालियों में जारी रहेगा जिसमें पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी , इस से लोगों को टीका लगवाने में और आसान हो जायेगा.