तुमगांव : बाजार पड़ाव में काटपत्ती नामक जुआ खेलते 02 जुआरी गि... - CG Sandesh

तुमगांव : बाजार पड़ाव में काटपत्ती नामक जुआ खेलते 02 जुआरी गिरफ्तार.

तुमगांव पुलिस को 28 जनवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरझिटी के बाजार पड़ाव में कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकडे। पकडे गये आरोपीगण के नाम पूछने पर अपना अपना नाम 01. पुरानिक यादव पिता चिंताराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन खैरझिटी थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) 02. बालमुकुन्द सिन्हा पिता दसरू सिन्हा उम्र 22 साल साकिन खैरझिटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाला बताये। आरोपी पुरानिक यादव के पास से 80 रूपये, फड से 220 रूपये एवं बालमुकुन्द सिन्हा के पास से 30 रूपये एवं फड से 220 रूपये जुमला रकम 550 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया.

आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें