बसना : पत्रकार को झूठे मामले में फसानें की कोशिश !  - CG Sandesh

बसना : पत्रकार को झूठे मामले में फसानें की कोशिश !

महासमुंद जिले के बसना में आज एक पत्रकार पर रास्ते में गाड़ी रोककर पैसा छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत करने का खबर सामने आया था.

जिसके बाद मामले में पत्रकार ने भी इसे झूठा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत किया है.

पत्रकार भूषण कुमार साहू ने पुलिस को अपने दिए शिकायत में बताया है कि 27 जनवरी को रात्रि लगभग 8 बजे वह बसना से पत्रकारों से मिलकर घर लौट रहा था, इस दौरान उसके साथ सहयोगी संजय प्रधान, आशीष यादव व उमेश बेहरा था. तभी सिंघनपुर के पास दुलारसिंह, मुरलीधर और अजय कोसरिया पत्रकारों के कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोका और तुम लोग शराब पकड़वाते हो हमें जेल भेजते हो कहकर माँ बहन की अश्लील गाली देते हुए मारपीट करने लगे, साथ ही पत्रकारों को कहा गया कि पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती हमारे गाँव आने से भी डरती है. साथ ही पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

पत्रकार भूषण साहू ने बताया कि 3 अक्टूबर को पुलिस में सुचना देते हुए अजय कोसरिया के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कराकर उन्हें जेल भेजा गया था. जिसके चलते बैर भावना रखते हुए उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है.

वहीं दुलारसिंह और मुरलीधर मिरी ने भी पत्रकारों के खिलाफ मारपीट और पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत किया है.

मामले की दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस ने ले ली है, जाँच में बाद अपराध दर्ज किया जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें