महासमुंद: एनएमएस क्लासेस के प्रांगण मे शहीद दिवस के उपलक्ष्य... - CG Sandesh

महासमुंद: एनएमएस क्लासेस के प्रांगण मे शहीद दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महासमुंद बी. टी. आई. रोड स्थित एनएमएस क्लासेस के प्रांगण मे आज 30 जनवरी 2022 को महात्मा गांधी जी के 74वे पुण्यतिथि के रूप में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. जिसमे निबंध का विषय था - महात्मा गांधी द्वरा भारतीय स्वतंत्रता.

जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अदनान पाल (जिला युवा अधिकारी) और निर्णायक के रूप में आशीष ( गांधी फेलो) और नीलेश कुमार तिवारी (अध्यक्ष स्वान यूथ क्लब) थे. प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमे प्रथम पुरस्कार बिशाल कुमार मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार सचिन साहू, अभय आर्या
तथा तृतीय पुरस्कार यामिनी सोनी ने प्राप्त किया.

इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के NMS YOUTH CLUB के अध्यक्ष नीलमणी साहू की अध्यक्षता मे किया गया, कार्यक्रम मे सहयोगी के रूप में ललित प्रधान , लोकनाथ साहू, तुकाराम साहू एवं NMS youth क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें