बसना : बाजार चौक में लोगो को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करान... - CG Sandesh

बसना : बाजार चौक में लोगो को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 29 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना किला कि ग्राम सलखण्ड बाजार चौक में एक व्यक्ति लोगो को शराब पिने का साधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर ने बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन मुहैया कराने वाला व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नन्दकुमार मिर्धा पिता पूरन मिर्धा उम्र 55 साल साकिन सलखण्ड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी बताया.

आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब 180 एमएल वाली शीशी मे प्रत्येक में 90-90 एमएल भरी हुई जुमला 180 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 80 रूपये, तथा दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36सी आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें