बसना: गीधामुड़ा के शिक्षक विद्याधर साव ने कर्मा माता मंदिर निर्माण के लिए दान किये 1,111 रुपये
भक्त शिरोमणि माता कर्मा के भव्य मंदिर निर्माण हेतु घोषणाकर्ताओं द्वारा किये गए घोषणा को अब मंदीर निर्माण हेतु सौपने शुरू होने लगे
भव्य कर्मा मंदिर निर्माण हेतु कोई दानदाता नगद दान तो कोई दानदाता मंदिर सामग्री निर्माण स्थल में सीधे पहुँचा दे रहे
बसना तहसील के क्षेत्र के ग्राम बोहारपार भंवरपुर परीक्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग बोहारपार गांव सीमा पर लगभग 3 एकड़ सड़क से लगे जमीन पर भव्य कर्मा माता मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है गत 25 अक्टूबर को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्व अर्जुन हिरवानी जी ने भव्य कर्मा माता मंदिर हेतु भूमि पूजन किया उसके बाद से दानदाताओं द्वारा बढ़-चढ़कर कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु अपना योगदान तन मन धन से दे रहे हैं और पुण्य के भागी बन रहे हैं लोगों द्वारा दान का बौछार मानो शुरू हो गया है.इसी तारतम्य में गीधामुडा गांव के निवासी शिक्षक विद्याधर सावजी द्वारा कर्मा माता मंदिर निर्माण के परिकल्पना के समय सबसे प्रथम दान की घोषणा किए थे आज उसे एसोसिएशन के सचिव ललित साहू जी को भेंट किए तहसील साहू संघ बसना और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पदाधिकारियों द्वारा विद्याधर साव को उनके इस सराहनीय दान पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की है।
तहसील साहू संघ बसना के तहसील अध्यक्ष पंकज साव ने अंचल के स्वजातीय बन्धु बहनो से अपील की है कि उनके द्वारा किये गए कर्मा माता मंदिर निर्माण में किये दान की घोषणा को अब पदाधिकारीयो के पास जमा करवाते जाएं जिससे मंदिर निर्माण कार्य एक साल के भीतर शीघ्र पूर्ण हो जाए
भव्य कर्मा माता मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है नीव खुदाई के बाद आज 31 जनवरी से प्रशिक्षित राजस्त्रियों द्वारा बेस कार्य शुरू किया जाएगा इस मंदिर हेतु दानदाताओ द्वारा डंपर डंपर गिट्टी कोई ट्रैक्टर ट्राली रेत कोई ट्राली ईंट, चौखट,खिड़की,सीमेंट देने की लगातार घोषणा हो रही है तो कई लोग गुप्त दान देकर पूण्य के भागी बन रहे हैं रायपुर से उड़ीसा हाईवे में बसना से 10 किलोमीटर सराईपाली पूर्व दिशामार्ग में सड़क किनारे लगभग 3 एकड़ जमीन साहू समाज के आराध्य कुलदेवी कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु स्थल प्रस्तावित है एवं मंदिर निर्माण जारी है।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी रुपानंद साव ने दी।