बसना: दानवीर विमल साव ने कर्मा माता मंदिर निर्माण सहात्यार्थ दान किये 11000 रुपये
बसना: 30 जनवरी 2022 रविवार को नेशनल हाइवे बोहारपार ग्राम सीमा पर करोड़ो रूपये के लागत से हो रहे निर्माण कर्मा माता मंदीर के निर्माण समिति के पदाधिकारीयों को बसना विखं के ग्राम भैसाखुरी के निवासी विमल कुमार साव के द्वारा तेली कुल की भक्त शिरोमणि आराध्या देवी कर्मा माता भव्य मन्दिर निर्माण हेतु 11000/-रुपये,अक्षरी-ग्यारह हजार रुपये मात्र नगद दान प्रदान किये हैं ।कर्मा माता का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे। तहसील साहू संघ बसना एवं कर्मा माता मंदिर समिति की ओर से तहसील अध्यक्ष पंकज साव ने दानवीर विमल साव को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी
इस अवसर पर कर्मा माता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष जन्मजय साव,सरंक्षक उपेंद्र साव,तहसील कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ साव,प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव कृष्ना साहू,तहसील सचिव ललित साव, जिला मीडिया प्रभारी रुपानंद साव,कर्मा माता मंदिर के सक्रिय सदस्य मिनकेतन साव जी,रमेश साव,अभिराम साव ,श्रवण साव ,उमेश साव सहित कई साहू जन उपस्थित रहे ।