साड़ी को झूला बनाकर झूल रहा था बच्चा , फिर हो गई  मौत - CG Sandesh

साड़ी को झूला बनाकर झूल रहा था बच्चा , फिर हो गई मौत

भिलाई। दुर्ग के पंचशील नगर में 12 साल के बच्चे की मौत साड़ी को झूला बनाकर झूलते वक्त हो गई. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है. 

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी की रात नयापारा पंचशील नगर निवासी मंजीत कुंभकार ने शिकायत की कि उसका बेटा मानव कुंभकार (12 वर्ष) शाम 6 बजे घर में साड़ी का झूला बनाकर खेल रहा था. साड़ी का झूला गले में फंस जाने से बेहोश हो गया. तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रास्ते में बालक की मौत हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें