बसना : 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 31 जनवरी 2022 को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी बालकराम तिलकिया के कब्जे से एक 5 लीटर वाली पीला रंग के प्लास्टिक जरीकन के अंदर भरा हुआ करीबन 05 लीटर एवं एक दो लीटर वाली हरे रंग के बाटल में भरा दो लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 07 लीटर शराब कीमती 1400/ - रू को जप्त किया गया. आरोपी- बालकराम तिलकिया उम्र 55 साल निवासी ठेलकोदादर थाना बसना का होना बताया.

इसी तरह बसना पुलिस को 31 जनवरी को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी संजय उर्फ मनबोध साहू के कब्जे से एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरीकन के अंदर भरा हुआ करीबन 07 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1400/ - रू को जप्त किया गया. आरोपी संजय उर्फ मनबोध साहू उम्र 48 साल निवासी बैतारी थाना बसना का होना बताया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

बसना : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 31 जनवरी को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी मालिकराम सिदार के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में 90, 90 एमएल भरी देशी प्लेन शराब जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें